Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु रेलवे सदस्य ने रेलमंत्री को भेजा अनुस्मारक

यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु रेलवे सदस्य ने रेलमंत्री को भेजा अनुस्मारक


यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु रेलवे सदस्य ने रेलमंत्री को भेजा अनुस्मारक

यात्रियों की समस्याओं को लेकर दिसम्बर माह में भेजा गया था मांग पत्र 

रायबरेली।

बीते दिसम्बर 2025 में जनपद से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेलयात्रा करने वाले यात्रियों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य उत्तर रेलवे गया प्रसाद शुक्ला एडवोकेट द्वारा हरचन्दपुर रेलवे स्टेशन पर पी०आर०एस० रिजर्वेशन काउण्टर, प्रयागराज से लखनऊ ई एम यू/डी एम यू व लखनऊ से प्रतापगढ़ एक ई०एम०यू० ट्रेन प्रतिदिन चलवाने, रायबरेली स्टेशन में वाशिंग लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, कोरोना काल से बंद सांकेत लिंक एक्सप्रेस को शीघ्र चलवाने, रायबरेली से जम्मूतवी माँ वैष्णो देवी के लिए एक ट्रेन संचालित कराने, रायबरेली में 10 वर्षों से बने हुए निष्प्रयोज्य पड़े एम०सी०एफ० काम्प्लेक्स खुलवाने, स्टेशन पर लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर ठहरने के लिए रनिंग रूम बनवाने, नई सीवर लाइन डलवाने समेत गाड़ी संख्या 13257/13258 आनन्द बिहार जन साधारण एक्सप्रेस का रायबरेली में तथा हरचन्दपुर व बछरावां स्टेशन पर कई गाड़ियों के ठहराव संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र रेलमंत्री को भेजा गया था। इस पत्र सदस्य द्वारा रेलमंत्री से सभी समस्याओं के निवारण की मांग की गई थी।

 शुक्ला ने बताया कि रायबरेली में यात्रियों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए रेलमंत्री से उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु मांग की गई थी किन्तु अब तक कोई उत्तर न प्राप्त होने पर सोमवार को पुनः एक अनुस्मारक भेजा गया है ताकि जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निराकरण हो जाए और आम जनमानस को इसकी सुविधा प्राप्त हो सके।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नारायण हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

🔊 पोस्ट को सुनें नारायण हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.