Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / नौटंकी देखकर लौट रहे दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले; कई घायल

नौटंकी देखकर लौट रहे दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले; कई घायल


नौटंकी देखकर लौट रहे दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले; कई घायल

——————- रायबरेली।

 नसीराबाद थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में नौटंकी देखकर लौट रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव अशरफपुर में नौटंकी देखने के बाद लौटते समय किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से सूरज पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम सेवाला मजरे अशरफपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आई उसकी मां अनारा के सिर में भी चोट लगने से वह घायल हो गईं। सूरज ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 30 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अपने घर पर था, तभी गांव के घनश्याम, राधे पुत्र छोटेलाल तथा लवकुश और राहुल पुत्र राधे लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राधे ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह नौटंकी देखकर अपने घर लौट रहा था, तभी विपक्षी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसकी बाइक और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

थाना अध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

बी आर सी छतोह में सेवानिवृत शिक्षकों को भाव भीनी बिदाई दी गयी  

🔊 पोस्ट को सुनें बी आर सी छतोह में सेवानिवृत शिक्षकों को भाव भीनी बिदाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published.