तहसीलदार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित
नसीराबाद
आज दिनाँक 14 मार्च 2026 को थाना परिसर नसीराबाद में ईद त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर द्वारा अवगत कराएगा कि नगर पंचायत नसीराबाद में ईदगाह सहित पाँच जगह ईद की नमाज पढ़ी जायेगी। तहसीलदार सलोन द्वारा अध्यक्ष नगरपंचायत नसीराबाद मो० अली से विशेष साफ सफाई करवाने की अपेक्षा की मीटिंग में शिया, सुन्नी दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बताया कि कस्बे में किसीप्रकार की कोई समस्या नहीं है।मीटिंग में शिया, सुन्नी, हिन्दू पक्ष के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





