एडीएम की अध्यक्षता में निकायों के अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न
रायबरेली, 16 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वे वित्त आयोग/ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को लेकर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तुत नगर-निकाय वार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को लोकहित/जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के उपयोगार्थ क्रय की जाने वाली सामग्री यथा – कूडादान, कूड़ागाड़ी व स्ट्रीट लाइट आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़, अध्यक्ष परशदेपुर विनोद कौशल, अध्यक्ष नसीराबाद मो0 अली, अध्यक्ष लालगंज सरिता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह ,राज भान शुक्ला अधिशासी अधिकारी नसीराबादसहित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





