Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा जरूरी: पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी 

पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा जरूरी: पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी 


पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा जरूरी: पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी 

सलोंन , रायबरेली ।

सलोन नगर के ऊंचाहार रोड स्थित टाइम्स कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से ट्रिपल सी उत्तीर्ण बच्चों को मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संस्था के संचालक अनीस अहमद को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गरीब बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर एक सराहनीय कार्य किया हैl विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर रस्तोगी नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मैं आशीर्वाद देता हूं कि हमारे सलोंन के बच्चे व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा के उच्च शिखर पर पहुंचकर कस्बे का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें। सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कीl समाजसेवी पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू ने टाइम्स कंप्यूटर के प्रबंधक अनीस अहमद और बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की योजना से हमारे सलोन क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा हैl मैं बच्चों से चाहूंगा कि वह इस योजना के बारे में अन्य बच्चों को बताएं जिससे कि वह भी व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ सके उन्होंने आगे कहा कि जिन बच्चों को प्रमाण पत्र नहीं मिला है वह और कोशिश करें जिससे कि वह परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंl टाइम्स कॉन्वेंट प्रिंसिपल नफीस अहमद के साथ- मोहम्मद तैयब खान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया है l विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी माहिती भूमिका निभाईl संस्था द्वारा टॉपर स्टूडेंट मणिकांत साहू, अराफात हसन, मोहम्मद शाद, मोहम्मद हुसैन, अंजलि अग्रहरी, आदि को सर्टिफिकेट व मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

ब्लॉक स्तरीय आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

🔊 पोस्ट को सुनें ब्लॉक स्तरीय आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.