प्राथमिक विद्यालयों में निपुण आंकलन प्रक्रिया गतिमान
रायबरेली
30जनवरी, 2026
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देश पर विकास खण्ड अमावां में संचालित कुल 129 प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में निपुण आकलन प्रक्रिया प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत, दिनांक 30 जनवरी, 2026 तक कुल 56 विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जो इस परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण को दर्शाता है।
खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि आकलन के दौरान, छात्रों ने अपनी अधिगम क्षमताओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। विशेष रूप से,कम्पोजिट विद्यालय दाऊदनगर, प्राथमिक विद्यालय चकदादर, प्राथमिक विद्यालय हिलगी, प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर, कम्पोजिट विद्यालय बहादुर नगर, प्राथमिक विद्यालय हरियांवा और प्राथमिक विद्यालय खैराना के छात्र-छात्राओं ने आकलन में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर शिक्षा के प्रति अपनी गंभीरता और शिक्षकों के प्रयासों को रेखांकित किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





