ग्रामीणों ने बारासिंघा को कुत्तों के झुंड से बचाया
रायबरेली
परशदेपुर में मंगलवार शाम जंगल से भटककर एक घायल बारासिंघा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। यहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बारासिंघा को कुत्तों से बचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही परशदेपुर चौकी पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल बारासिंघा का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित रूप से अपने साथ ले गई।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच सकी। इस घटना से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





