माँ विंध्याचल देवी धाम नव दुर्गा पूजा समिति अझारा द्वारा कथा व्यास का हुआ सम्मान
कथा के अंतिम दिन किया रामनाम का गुणगान: शिवाकांत द्विवेदी
लालगंज, प्रतापगढ़। विंध्याचल देवी धाम नव दुर्गा पूजा समिति अझारा में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिवस कथा व्यास शिवाकांत द्विवेदी ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव ही भक्तों को महान बनाता है। कहा कि श्रीराम कथा सुनने से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। भगवान की आराधना करने से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। अजय मिश्र ‘आशीष’ ने कहा कि कथा सुनने से भक्तों को मन की शांति प्राप्ति होती है।
इस दौरान अभय दुबे राजा, सुब्रत तिवारी, कुलदीप, अंकित तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, विद्याशंकर मिश्र, राजकुमार मिश्र, ज्ञान प्रकाश तिवारी, श्वेत मिश्र, अंजनी मिश्र,विकास मिश्र, केविन मार्शल, विंध्यवासिनी तिवारी, मुकेश तिवारी समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





