वन्दे मातरम राष्ट्र गीत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन
रायबरेली
आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत के 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डी पी एस विद्यालय पूरे सोमवंशी लहेंगा में एक संगोष्ठी आयोजित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके विद्यार्थीयों के साथ वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत गाया गया।जिसके मुख्य अतिथि छतोह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने वन्दे मातरम् को राष्ट्रीय एकता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र गीत भारत की आत्मा की आवाज है। भाजपा जिला मंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब जब देश पर संकट आया यह गीत हर भारतीय के हृदय में नई उर्जा, साहस और एकता का संचार करता रहा।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह, रमाकांत तिवारी,अभय तिवारी, अंकित सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक पी सर, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, मनीष, भरत, संजय, ममता, सुमन, रेशू, सुषमा, शालिनी, ऋतु, श्रद्धा, काजल, कामिनी, मनीषा, हिना, शेर सिंह, मानवेन्द्र समेत विद्यालय स्टॉफ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





