Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस में ऊर्जा संगम 2025 का भव्य शुभारंभ

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस में ऊर्जा संगम 2025 का भव्य शुभारंभ


 

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस में ऊर्जा संगम 2025 का भव्य शुभारंभ

तिथि: 10 नवम्बर 2025

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस में ऊर्जा संगम 2025 का भव्य उद्घाटन आज उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्थान के चार प्रमुख उत्सवों — एनर्जिया (खेल उत्सव), कलतरंग (सांस्कृतिक उत्सव), ऊर्जोत्सव (तकनीकी उत्सव) और सौहार्द्य (सामाजिक उत्सव) — का संयुक्त संगम है, जो 10 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री स्वाति सिंह (कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 की कांस्य पदक विजेता), संस्थान निदेशक प्रो. हरीश हिरानी, अधिष्ठाता-छात्र मामले डॉ. देबाशीष पांडा तथा संस्थान खेल संयोजक डॉ. शैलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। 

इस अवसर पर निदेशक प्रो. हरीश हिरानी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें संस्थान की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. देबाशीष पांडा ने “ऊर्जा संगम” की भावना को विविधता में एकता और नवाचार का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि सुश्री स्वाति सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सर्वोच्च समन्वयक श्री वैभव ने चारों उत्सवों को एक साथ आयोजित करने के ऐतिहासिक अवसर पर गर्व व्यक्त किया। खेल सचिव श्री गौरव लाल ने ऊर्जा संगम के विस्तार और प्रतिभागियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। खेल परिषद संयोजक श्री शैलेश कुमार ने प्रायोजकों और आयोजन टीम का धन्यवाद किया।

उद्घाटन के उपरांत मशाल प्रज्वलन और खेल परेड के साथ एनर्जिया 7.0 की औपचारिक शुरुआत हुई। पहले दिन बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस और पावरलिफ्टिंग जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कई नामी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऊर्जा संगम 2025 ने आरजीआईपीटी के छात्रों की ऊर्जा, एकता, नवाचार और खेल भावना को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया। यह आयोजन न केवल प्रतिभा का उत्सव है, बल्कि संस्थान की रचनात्मकता, टीम भावना और समर्पण का भी प्रतीक है।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला

🔊 पोस्ट को सुनें नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से …

Leave a Reply

Your email address will not be published.