Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / पटेल जयंती पर राष्ट्र चेतना जगाने गांव-गांव, गली-गली में निकलेगी पदयात्रा

पटेल जयंती पर राष्ट्र चेतना जगाने गांव-गांव, गली-गली में निकलेगी पदयात्रा


पटेल जयंती पर राष्ट्र चेतना जगाने गांव-गांव, गली-गली में निकलेगी पदयात्रा

ऊंचाहार , रायबरेली । 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा राष्ट्र चेतना जागृत करने के लिए शहर से गांव तक पदयात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी । यह जानकारी मंगलवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल ने दी ।

उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा राष्ट्र चेतना जगाने का अभियान है। सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत दिया। उनकी इच्छा शक्ति लौह जैसी थी और उनका विश्वास था कि भारत एक है, अखंड है और सदैव अखंड रहेगा। इसी भावना को आगे बढ़ाने 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तीन पदयात्राएं होंगी, जिनमें सांसद स्वयं युवाओं के साथ गांव-गांव और गली-गली पहुंचेंगे।

इस अभियान में माय भारत के साथ एनसीसी, एनएसएस के युवा कंधे से कंधा मिलाकर शामिल रहेंगे। राजनीति से इतर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, सैन्य अधिकारी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय खिलाड़ी और समाज के सम्मानित लोग भी इसमें भाग लेंगे। यह पदयात्रा जनजागरण का महायज्ञ होगी, जो लोगों के दिलों को जोड़ेगी और क्षेत्रीय संस्कृति का गौरव प्रदर्शित करेगी। 

उन्होंने बताया कि अभियान का सबसे बड़ा अध्याय संविधान दिवस 26 नवंबर को शुरू होगा। उस दिन सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से एकता के प्रतीक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा होगी, जिसमें हजारों पदयात्री शामिल रहेंगे। इस दौरान वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संदेश युवाओं तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के नक्शे को जोड़ा था, अब हमें भारत के दिलों को जोड़ना है। यही अखंड भारत के स्वप्न को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में साकार करेगा।

     बैठक में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी , गुड्डन यादव , मुन्ना सिंह चौहान , निर्मल पेड़ीवाल , मनीष कौशल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.