छठ महापर्व पर प्रेम और संसार का हुआ लोकार्पण
दिल्ली/लखनऊ
दिल्ली के जनकपुरी पश्चिम के ज़ेना टावर के माइक ऑन स्टूडियो में पुस्तक लोकार्पण का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें लेखक राजा माथुर की प्रथम पुस्तक “प्रेम और संसार” का लोकार्पण हुआ एवम् पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर आधारित चर्चा-परिचर्चा हुई।
मंच की प्रारंभिक भूमिका श्री प्रियांशु शर्मा जी ने वहाँ आए लोगों से परिचय कराकर की। वहीं मंच का सफल संचालन अर्सलान जी (अररिया बिहार) ने कर लोगों को अंत तक जोड़ कर रखा।
पुस्तक समीक्षकों में आदरणीया गायत्री जी, श्री अभिषेक मिश्रा ‘अभिव्यक्ति’ संरक्षक वैदिक प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय (भारत) ने की। श्री अभिव्यक्ति जी ने लेखक राजा माथुर (शायर) जी के प्रथम पुस्तक विमोचन पर न सिर्फ बधाई दी बल्कि बताया कैसे उनकी पुस्तक प्रेम और संसार समाज के बारे में सम सामयिक चित्र उकेरति है। इस पुस्तक मे कविताएँ और कविताओं से संबंधित चित्र भी हैं।
अंत में पुस्तक लेखक व शायर राजा माथुर जी ने आए हुए सभी साहित्यकार बंधुओं, विशेषतः श्री प्रियांशु शर्मा जी एवम् वैदिक प्रकाशन का आभार भी व्यक्त किया की कैसे प्रकाशन मंडल एवम् श्री शर्मा जी ने समय समय पर उनका मार्गदर्शन किया।
इस खबर के लिखे जाने तक लेखिका गायत्री शर्मा जी, (गुरुग्राम), लेखिका निहारिका जी (नोएडा), अभिषेक अमरोही, आकाश किश्तवाड़ (जम्मू) प्रमोद प्रजापति ‘मातृत्व’ (रायबरेली), आकाश नकाब (रोहिणी) सनी जी (रोहिणी दिल्ली), रोहित (दिल्ली), प्रशांत जी (गुरुग्राम), सोहन (सोनीपत) प्रियांशु शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
भारत मौर्य की विशेष रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





