Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / सदर विधानसभा में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा पर विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान

सदर विधानसभा में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा पर विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान


सदर विधानसभा में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा पर विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान

रायबरेली, दिनांक: 01 जून 2025

सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह को राही ब्लॉक के सभागार में पूर्व सैनिक सयुक्त संस्थान द्वारा सम्मानित किया।

सदर विधायक के नेतृत्व में 25 मई 2025 को सदर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

इस कार्यक्रम के अवसर पर सदर विधायक को सैनिकों के सम्मान एवं मनोबलवर्धन हेतु उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए राही ब्लॉक सभागार में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समारोह में सैकड़ों सैनिकों के साथ-साथ जिले के अनेक गणमान्य नागरिक ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को और ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बनाया।

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, रायबरेली ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के सम्मान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दल बहादुर सिंह अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह, अमरेश त्रिपाठी, राम प्रताप शुक्ला, राजाराम यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, जितेन्द्र जायसवाल, राज कुमार वर्मा , सुन्दर लाल यादव , जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह, सभासद एस. पी. सिंह आदि सम्मिलित हुए।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

मिष्ठान वितरण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

🔊 पोस्ट को सुनें मिष्ठान वितरण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन नसीराबाद,रायबरेली मण्डल छतोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published.