नगर पंचायत के शिव मन्दिरों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण
नसीराबाद,रायबरेली
आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को नगर पंचायत नसीराबाद में स्थित मन्दिरों की साफ सफाई आदि का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सलोन तथा क्षेत्राधिकारी सलोन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम थाना हाजा नसीराबाद में स्थित शिवमन्दिर उसके बाद शिवनगर में स्थित शिव मन्दिर, भवानी घाट पर स्थित मन्दिर का बारीकी से निरीक्षण किया गया जो कमियां मिली उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश मनीष तिवारी लिपिक को दिया गया।

निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक कमलेशकुमार, मो अली चेयरमैन,लिपिक मनीष तिवारी,मो0 आदिल,मो0 नासिर समाजसेवी,पवन कुमार मौर्य सफाई नायक आदि उपस्थित रहे।
पवन मौर्य की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





