गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलुस निकाला गया
नसीराबाद-रायबरेली
नगर पंचायत नसीराबाद में मोहल्ला डेला एवम् शिवनगर में दिनांक 7-9-24 को गणेश मूर्ति की स्थापना की गयी। दिनाँक 16-9-24 तक प्रातः/सायंकाल आरती होती थी। दिनांक 14-9-24 को जागरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज दिनांक 17-9-24 को मूर्ति विसर्जन जुलुस प्रातः ।

। को प्रारम्भ हुआ जो मोहल्ला डेला, प्राइमरी स्कूल, डाकघर, तेंदुआ रोड, जायस रोड, थाना नसीराबाद, शिव नगर, मऊतिराहा से गोकना घाट के लिए प्रस्थान हुई। विसर्जन कार्यक्रम में लगभग दो हजार महिला/पुरुष/बच्चों ने भाग लिया। विसर्जन कार्यकुम में प्रमुख रूप से आनन्द आर्य, दीपक मौर्य, मोहित अग्रहरि, मंशाराम मौर्य, कौशल किशोर, अरविन्द मौर्य, उमेश पासी, उमाशंकर चौरसिया, पप्पू रावत, शिवप्रसाद अग्रहरी, सेजल अग्रहरि, सुभम, आदि, लालता सविता, भारत मौर्य, प्रदीप, प्रिंस, सहित लगभग दो हजार महिला पुरुष उपस्थित रहे। कार्यकुम में थाना नसीराबाद की पुलिस साथ-2 चल रही थी और सादी वर्दी में भी जगह-जगह तैनात रही।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





