विराट कायस्थ समागम की तैयारी को लेकर केन्द्रीय कार्यालय पर हुआ गहन विचार-विमर्श
अमेठी। फरवरी, 2025 में होने वाले विराट कायस्थ समागम की तैयारी को लेकर केन्द्रीय कार्यालय पर गहन विचार-विमर्श हेतु ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उक्त जानकारी जीकेसी मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी आगत सदस्यों एवं पदाधिकारियों का दीपक कुमार अभिषेक, ग्लोबल उपाध्यक्ष-सह-बिहार प्रदेश अध्यक्ष-सह-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी के द्वारा अभिनन्दन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने की। बैठक मे पूरे भारतवर्ष में 31 दिसम्बर, 2024 तक जी.के.सी. का 1 लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया। आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के लिये सभी को उत्प्रेरित कर जी.के.सी. के बैंक खाता में आजीवन सदस्यता शुल्क रू0 11,000/- जमा कराये जाने का अनुरोध सभी सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा किया जाना है।
पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा 31 जुलाई, 2024 तक कम-सेे-कम 11 सदस्यों को जोड़ने का अनिवार्य लक्ष्य दिया गया।
सुझाव के रूप में सर्वप्रथम अपने परिवार, रिश्तेदार को सदस्य बनाकर इस लक्ष्य को पूरा किया जाना है। सदस्यता शुल्क वार्षिक रू0/- 11 एवं आजीवन रू0 11,000/- निर्धारित है।
इसकी समीक्षा पटना में बिहार राज्य के लिये अगस्त के प्रथम सप्ताह में बैठक निर्धारित कर पूरे देश के लिये वर्चुअल मीटिंग के द्वारा की जायेगी। प्रत्येक नये सदस्य, आजीवन सदस्य अथवा जो सदस्य रू0 100/- का मासिक सहयोग या रू0 1,100/- का वार्षिक सहयोग राशि जमा कर रहे हैं या कर चुके हैं, उन्हें आई.टी. सेल के द्वारा आभार पत्र यथाशीघ्र निर्गत किया जाना है।
आगामी फरवरी, 2025 में आयोजित विराट कायस्थ समागम को ऐतिहासिक बनाये जाने पर सभी सदस्यों पदाधिकारियों की आम सहमति बनी एवं निर्णय लिया गया कि इसके लिये प्रदेश के सभी जिलों में सघन दौरा प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। यह कार्य महापर्व छठ के समापन के तुरंत बाद प्रारंभ किया जायेगा। बिहार राज्य के सभी जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी समिति के साथ इसकी तैयारी अभी से प्रारंभ करेंगे।
पटना जिला में विराट कायस्थ समागम में जिला के परिवारों की अत्यधिक उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले में लगातार कायस्थ चौपाल की बैठक जुलाई माह से ही प्रारंभ कर दी जानी है।
इसके लिये बिहार राज्य एवं पटना जिला के सभी पदाधिकारी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष की सहमति से प्रोग्राम तैयार कर कार्यवाही प्रारंभ करेंगे। सोशल मीडिया पर जीकेसी के कार्यक्रमों को सभी पदाधिकारियों, सदस्यों से अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये जाने का निर्णय लिया गया, ऐसे पोस्ट पर अपना लाईक एवं कमेंट निश्चित रूप से दर्ज करें। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में केन्द्रीय कार्यालय नागेश्वर कॉलोनी, पटना में समीक्षा बैठक में विराट कायस्थ समागम के कार्यक्रम के नाम एवं तिथि की घोषणा की जायेगी।
बैठक में राजीव रंजन प्रसाद, ग्लोबल अध्यक्ष, आशुतोष ब्रजेश, दीपक कुमार अभिषेक, डॉ0 नम्रता आनन्द, शिशिर कुमार लाल, आलोक वर्मा, डॉ0 प्रियदर्शी हर्षवर्द्धन, संजय कुमार सिन्हा (महासचिव), बालाजी सहाय, निलेश रंजन, सुनील कुमार वर्मा, विजय कुमार, मुकेश वर्मा, श्री अनिल कुमार दास, धनंजय प्रसाद, सुशील कुमार, अजय कुमार अम्बष्ठ, दिवाकर कुमार वर्मा, संजय कुमार सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह-असम राज्य प्रभारी), श्रीमती रंजना, दिवाकर कुमार (राजू) एवं प्रसुन्न श्रीवास्तव उपस्थित थे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट