पीड़ितों शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण-जितेन्द्र मोहन सरोज
नसीराबाद,रायबरेली
थाना नसीराबाद में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज को थाना नसीराबाद की कमान सौंपी गई है।
आदेश के अनुपालन में जितेन्द्र मोहन सरोज प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना नसीराबाद में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात स्टाफ की मीटिंग की गई तथा सभी तैनात स्टाफ का परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधी या तो सुधर जाए अथवा थाना क्षेत्र छोड़ दें।
थाना नसीराबाद में आए हुए वादकारियों द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





