Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / वर्तमान युग की समस्याओं का समाधान प्रज्ञा पुराण कथा में

वर्तमान युग की समस्याओं का समाधान प्रज्ञा पुराण कथा में


वर्तमान युग की समस्याओं का समाधान प्रज्ञा पुराण कथा में

तिलोई । 27 मई 2024

हनुमान गढ़ी तिलोई पर २६ मई से ३० मई तक आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ आहुति दी। सोमवार की सुबह देव पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सभी यज्ञ कुण्डों पर मुख्य यजमान के रूप में सपत्नीक उपस्थित जोड़ो ने देव आवाहन वि देव पूजन का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ संपादित किया तत्पश्चात् गायत्री मंत्र के साथ सभी ने यज्ञाहुति दी।

इसके पूर्व रविवार की शाम को कथा श्रवण संकल्प एवं पूजन का कार्यक्रम कथा वाचिका सुषमा तिवारी के द्वारा संपन्न कराया गया।

सुषमा तिवारी ने कथा श्रवण संकल्प कार्यक्रम में बोलते हुए बताया कि यह भारतीय अध्यात्म की विशेषता है की कथा के माध्यम से मानव जीवन के सम्मुख आने वाली अग्रणी समस्याओं का समाधान उसमें बड़ी कुशलता पूर्वक पिरो दिए गए हैं । वर्तमान युग की समस्त समस्याओं का सरल समाधान परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य में समाया है।

उनके द्वारा रचित पावन प्रज्ञा पुराण की कथा एवं गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम इस क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी एवं मंगल कारी होगा।

ज़िला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नारी सशक्तिकरण गायत्री परिवार का प्रमुख अभियान है। शान्तिकुंज से प्रशिक्षित होकर सैकड़ों नारियाँ आज प्रज्ञा पुराण की कथा जन-जन तक पहुँचा रही हैं।

इसी कड़ी में नारी शक्ति के माध्यम से हनुमानगढ़ तिलोई पर 26 से 30 मई 2024 की अवधि में पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ आयोजित है ।

प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 10:00 गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार संपन्न कराया जायेगा तथा शाम को 6:30 बजे से 9:30 तक प्रतिदिन पावन प्रज्ञा पुराण की कथा टोली नायक सुषमा तिवारी, महिमा तिवारी व गायक वादक जगन्नाथ के द्वारा समस्त कार्यक्रम संपन्न कराये जायेंगे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया रायबरेली आज दिनाँक 10 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.