Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 404वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 404वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना


गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 404वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

पूर्वजों की स्मृति में ज्ञान-दान सर्वश्रेष्ठ कार्य है।’’……उमानंद शर्मा। 

लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘डॉ. आशा स्मृति महाविद्यालय, चिनहट, देवां रोड, लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 404वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता हंस जी ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया। उमानंदन शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को एक-एक अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। 

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ’’पूर्वजों की स्मृति में ज्ञान-दान सर्वश्रेष्ठ कार्य है’’ संस्थान के निदेशक डॉ. पुनीत अवस्थी, प्रबन्धक डॉ. एस.एन. अवस्थी, अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, देवेन्द्र,अनिल भटनागर,हंस जी, संस्थान के निदेशक डॉ. पुनीत अवस्थी, प्रबन्धक डॉ. एस.एन. अवस्थी, प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव सहित संकाय सदस्य एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.