साधन सहकारी समिति नसीराबाद के सभापति ने जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा का स्वागत किया
नसीराबाद,रायबरेली
भारतीय जनता पार्टी रायबरेली ने छतोह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आज नसीराबाद आगमन पर साधन सहकारी समिति लिमिटेड नसीराबाद के सभापति राम प्रसाद वैश्य ने माल्यार्पण कर एवम मिष्ठान खिला कर स्वागत किया।

इस शुभ अवसर पर जिला मंत्री राघवेंद्र पांडेय,मण्डल महामंत्री मनीष कोरी,सदाशिव पांडेय,राम केवल पाल, प्रदीप अग्रहरी,हिमांशु,प्रिंस,पप्पू रावत,आदि ,सुभम सहित नगर नसीराबाद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमांशु अग्रहरी की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





