चेयरमैन ने रस्साकसी खेल का आयोजन किया
नसीराबाद-रायबरेली
नगर पंचायत नसीराबाद अध्यक्ष मो0 अली (फाकिर) रामलीला मैदान नसीराबाद में रस्सा कसी खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच डिहवा, व पूरे शिव प्रसाद के साथ हुआ।

जिसमें डिहवा टीम रस्सा कसी विजेता हुई। मुख्य अतिथि मो अली नगर पंचायत अध्यक्ष नसीराबाद, समाज सेवी मो नासिर,सैय्यद अहमद पूर्व ब्लाक प्रमुख, नरेंद्र सिंह, तुलसी राम पासी समाजसेवी,मोबीन ददन आदि सहित कस्बे के लगभग एक हजार लोग मौजूद रहे। नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष मो अली ने बताया कि यह रस्सा कसी आयोजन मेरे द्वारा पहली बार आयोजित किया गया है।
मेरे द्वारा प्रयास किया जाएगा कि नगर के नव युवको के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन करता रहूं।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





