धूमधाम से मनाया गया प्रियंका गांधी जी का 51 वां जन्मदिन
डीह:- अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के डीह ब्लॉक में दलित बस्ती अमरहिया मोहल्ला में पीसीसी सदस्य किरन देवी व ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी जी के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया व बच्चों में लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया।
जिला सचिव राजीव द्विवेदी ने फोन करके ब्लॉक अध्यक्ष शिवदर्शन पासी से बात चीत किया साथ ही प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन को डीह ब्लॉक में मनाने की हार्दिक शुभकामनाएं दी,
पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल नरसिंह बहादुर सिंह यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव गणेश मौर्य न्याय पंचायत अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी न्याय पंचायत अध्यक्ष अटावा प्रभा शंकर वर्मा न्याय पंचायत अध्यक्ष टिकारी दिनेश सिंह खेतौधन न्याय पंचायत की अध्यक्ष खुशी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट