भारत जोड़ो पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
ब्लॉक डीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली पद यात्रा
कांग्रेस की तेजतर्रार युवा नेत्री श्रीमती किरण देवी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डीह द्वारा आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।
शनिवार, 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टेकारी मोड़ से डीह चौराहा तक निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त बहुत से जिम्मेदार नागरिक शामिल हुए। किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग के पुरुष और महिलाएं हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए पूरे जोशोख़रोश के साथ नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस बार मैदान में उतरी कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। “नफ़रत को मिटायेंगे,भारत को जोड़ते जायेंगे,””जातिभेद को मिटायेगे,भारत को जोड़ते जायेंगे” “जन जन की है ये आवाज़, भारत जोड़ो का आगाज़” “भैया बोलो बहना बोलो,भारत जोड़ो, भारत जोड़ो””भारत माता की जय”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद,” “प्रियंका गांधी जिंदाबाद” आदि नारों से वातावरण गूंज रहा था। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, विधानसभा क्षेत्र तिलोई के पूर्व प्रभारी यदुवेंद्र तिवारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इन्द्र पाल प्रभाकर, श्रीमती कांति त्रिपाठी, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलामहासचिव गुफरान सामानी, राजीव त्रिपाठी, रमेश, विपिन ओझा सहित सैकडों कांग्रेसियों ने इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा में भाग लिया।
यात्रा का समापन राजीव गांधी तिराहा पर भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट