लखनऊ स्थित चिड़ियाघर के राज्य संग्रहालय में रखी मिस्र की ममी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
चिड़ियाघर में यूं तो वन्य जीव हर किसी को आकर्षित करते हैं, लेकिन यहां एक और चीज है, जिसे यहां आने वाला हर व्यक्ति बिना देखे नहीं जाता। चिड़ियाघर में बने राज्य संग्रहालय के अनमोल संग्रह में मिस्र की एक ममी है, जो कि 13 वर्ष की एक लड़की की है। इसे यहां संग्रहीत किया गया है। इसकी आयु करीब तीन हजार वर्ष अनुमानित है।
यह ममी एक लकड़ी के ताबूत ‘स्कैफोज’ में संरक्षित है। इस ताबूत पर चित्र लिपि में कुछ जानकारी भी अंकित है, साथ ही लड़की का चित्र भी बड़े आकर्षक रूप में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त राज्य संग्रहालय, लखनऊ में मिस्र सभ्यता से संबंधित कुछ और कलाकृतियां भी संग्रहित हैं।
संवाददाता शक्ति श्रीवास्तव की रिपोर्ट