उत्तर प्रदेश में 19 जून को होगी मानसून की पहली दस्तक जानिए कब से होंगे बारिश के आसार।
उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिन और करेगी गर्मी परेशान । 15 जून के बाद मौसम बदलने की संभावना है बदली वा हल्की बरसात हो सकती है।
मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में होगी बारिश ।मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मानसून के दाखिल होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भरी गरम है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी। मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।
सुधा गुप्ता की रिपोर्ट