Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / 262 परिषदीय विद्यालयों में भाषा व गणित की जाँची गईं दक्षताएं निपुणआकलन सर्वे

262 परिषदीय विद्यालयों में भाषा व गणित की जाँची गईं दक्षताएं निपुणआकलन सर्वे


262 परिषदीय विद्यालयों में भाषा व गणित की जाँची गईं दक्षताएं

निपुणआकलन सर्वे

रायबरेली

जिले के 1937 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक एवं कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्रों के निपुण सर्वे का आकलन प्रारंभ हो गया है। सर्वे के पहले दिन कुल 262 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया । डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि भाषा और गणित की दक्षता को जांचने के लिए निपुण लक्ष्य एप की सहायता से डायट प्रशिक्षुओं की निपुण सर्वे टीम आकलन कर रही है। डायट द्वारा विद्यालयों में सर्वे को संपन्न करने के लिए 139 टीमों का गठन किया गया है। आकलन के पहले दिन टीम नम्बर 126 प्रशिक्षु सचिन मौर्य व विपिन कुमार वर्मा अकारण अनुपस्थित पाए गए जिससे महराजगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आलिमगंज व अहिलाना में आकलन नहीं हो सका । आकलन न होने वाले विद्यालयों में स्टैंडबाई टीम लगाई गई है जो उक्त विद्यालयों में अग्रिम तिथियों में आकलन करेगी । गौरतलब है कि आकलन करने के लिए प्रत्येक टीम में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए गए हैं।

जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट के प्रवक्ता अभिवेक
श्रीवास्तव ने बताया कि डायट स्तर पर तकनीकी टीम का गठन किया गया है । टीम में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे ऋषभ गुप्ता,हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय व कुलदीप वर्मा दिन भर विभिन्न तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जूझते नज़र आये । टेक्निकल टीम द्वारा यूडाईस सम्बन्धी समस्या, लोकेशन की समस्या , नेटवर्क समस्या के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाना आदि का निस्तारण किया गया ।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

एम्स में ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 पोस्ट को सुनें एम्स में ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एम्स,रायबरेली …

Leave a Reply

Your email address will not be published.