विकसित भारत-गारण्टी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान,
जागरूकता हेतु जिले की सभी 980 ग्राम पंचायतो मे आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा,
रायबरेली
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रमोद कुमार चंद्रौल ने ग्राम्य विकास विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि विकसित भारत-गारण्टी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे मे लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता पैदा की जाय,।।
प्रमोद कुमार ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिलाधिकारियों/जिला कार्यक्रम समन्वयको को निर्देश भी जारी किए गए थे कि विकसित भारत-गारण्टी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 की जागरूकता हेतु विशेष ग्राम सभा 26 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाय।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्हीं निर्देशों के क्रम में जिले की 980 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई ,इसमे ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं, SC/ST परिवारों और कमजोर समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्देशो के क्रम मे बैनर,पोस्टर प्रदर्शित किए गए और अधिनियम से संबंधित जानकारी हेतु पंपलेट ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए।
जिले की सभी 980 ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण नागरिक, श्रमिक, महिलाओं एवं नवयुवकों को बीबी – जी राम जी अधिनियम 2025 की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





