_रायबरेली में ‘‘राजकीय संप्रेक्षण गृह’’ चालू, 100 किशोर अपचारी बनेंगे हुनरमंद और अच्छे नागरिक: जिलाधिकारीअच्छे
नागरिक बनाने पर जोर
रायबरेली, 08 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि सदर के जैतूपुर में नव-निर्मित राजकीय संप्रेक्षण गृह शुरू हो गया है, जो जुनैल कोर्ट संप्रेषण गृह के रूप में कार्य करेगा। 6.60 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित यह भवन किशोर अपचारियों के जीवन को नई दिशा देने का केंद्र बनेगा। वर्तमान में यहाँ 24 बच्चे आए हैं, जबकि इसकी कुल क्षमता 100 किशोरों को आश्रय देने की है।
उन्होंने बताया कि इस विशेष आश्रय का मुख्य उद्देश्य किशोर अपचारियों को आपराधिक कृत्यों से बचाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर एक अच्छा नागरिक बनाना है। किशोर न्याय अधिनियम के तहत यहाँ बच्चों के रहने, खाने और विशेष प्रशिक्षण की सुविधा होगी। बाकायदा कक्षाएं संचालित की जाएंगी और किशोरों को हुनरमंद बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बाहर जाने के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नियमित काउंसिलिंग की जाएगी। उन्हें शिक्षा के अलावा, उन्हें डांस, गायन और अन्य कला क्षेत्रों में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका मानसिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया क कार्यदायी संस्था पैकफेड द्वारा निर्मित इस संप्रेक्षण गृह के भवन की सभी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनमें क्लास रूम और लाइब्रेरी, काउंसिलिंग कक्ष, डायनिंग हॉल और किचन, प्राथमिक उपचार कक्ष, वर्कशॉप रूम, कार्यालय और स्टाफ आवास शामिल है और यहाँ 100 बच्चों की क्षमता है। जनपद रायबरेली के अलावा अन्य जिलों के 100 किशोर अपचारियों को आश्रय देने की तैयारी है। यह जिले का पहला संप्रेक्षण गृह होगा जहाँ एक ही छत के नीचे किशोर अपचारियों के जीवन को नई और सकारात्मक दिशा दी जाएगी।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





