किरन देवी ने दिशा की मीटिंग में उठाए कई अहम मुद्दे
नसीराबाद रायबरेली:- सोमवार को रायबरेली में अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न हुई जिसमें दिशा की नामित सदस्य किरन देवी ने कई अहम मुद्दे उठाए उन्होंने बताया 181 विधानसभा सलोन के छतोह के धराई चौराहा से पूरे मांधाता की रास्ता काफी दिनों से खराब है जिसको कई बार मांग की गई है लेकिन अभी तक वो ठीक नही हो पाया है उस रास्ते को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजी देखने को मिल रहा है किरन देवी ने सलोन विधानसभा के तीनों ब्लाकों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था करने के मांग की उन्होंने बताया अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण जन नागरिकों व कई परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ता है जनहित को दृष्टिकोण में रखते हुए ये माँग किया कि तीनों ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाया जाए उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास सहित कई अहम मुद्दे पर चर्चा किया।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





