छोटे छोटे बच्चों को अंग वस्त्र भेंट कर मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
डीह रायबरेली:-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर दिशा रायबरेली की सदस्य व अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के 181विधानसभा सलोंन के डीह ब्लॉक में छोटे छोटे बच्चों को अंग वस्त्र भेंट कर बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू की जयंती मनाई कांग्रेस नेता किरन देवी ने देश वासियों को यह संदेश दिया कि बच्चे ही देश का भविष्य है इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर,बराती लाल,महेन्द्र श्रीवास्तव,राजीव त्रिपाठी,कांति त्रिपाठी सहित आदि लोग साथ रहे।

आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





