Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न संवाद कार्यक्रमो का सफल आयोजन

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न संवाद कार्यक्रमो का सफल आयोजन


विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न संवाद कार्यक्रमो का सफल आयोजन

विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए छात्रों, किसानों, शिक्षकों, उद्यमियों,व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों ने दिए अपने सुझाव*

रायबरेली, 12 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान के अंतर्गत जनपद रायबरेली में विभिन्न विषयों पर प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों के सुझाव आमंत्रित करने के लिए नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस वीरेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल बी0 आर0 कुशवाहा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक कौशलेष कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता शेखर अग्रवाल प्रबुद्ध जन की टीम जिले में आयीं। जिन्होंने कार्यक्रम में पिछले 8 वर्ष की प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और विकसित राज्य बनाए जाने के लिए लोगों से सुझाव को साझा किया।

कार्यक्रम में विजन डॉक्युमेंट 3 थीम- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति,जीवन शक्ति एवं 12 महत्वपूर्ण विषय जैसे— कृषि एवं सम्बद्ध,पशुपालन संरक्षण, औद्योगिक विकास,आई टी व इमेजिंग प्रौद्योगिकी पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा व सुशासन आदि पर विशेषज्ञों,शिक्षको,छात्र-छात्राओं,उद्यमियों, किसानों व सामाजिक संगठनों द्वारा प्रबुद्ध जनों के साथ विस्तृत सुझाव साझा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान” प्रदेश की प्रगति एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सुझाव अवश्य आए।

इस संवाद कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज,रतापुर से हुई। जहां पर शिक्षक छात्र संवाद में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्रों व शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार के साथ कौशल विषय पर अपने सुझाव दिए। इसी प्रकार रतापुर स्थित आरडीए के सामुदायिक केंद्र में भी उद्यमी एवं व्यापार बंधुओ ने भी उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाए जाने विषय पर अपने सुझाव दिए। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर आयोजित कार्यक्रम में किसानो ने देश, प्रदेश व जिले को विकसित बनाने के लिए जैविक खेती एव कृषि प्रौद्योगिकी पर अपने विचार साझा किए।

संवाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सोम शर्मा ने सभी संवाद स्थलों पर लोगों से अपील किया कि अपने सुझाव क्यूआर कोड अथवा पोर्टल के माध्यम से भी दे सकते है। इन सुझावो में से बेहतर सुझाव को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। हर परिवार से कम से कम एक सुझाव अवश्य आए।

इस कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में प्रदेश को समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त लिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, सीओ सिटी अमित सिंह, तहसीलदार शमीम अहमद, एडीएसटीओ महेंद्र सहित संबंधित विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ  पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.