विकास खण्ड छतोह में समर कैंप का समापन
नसीराबाद,रायबरेली
खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश के नेतृत्व में 21/05/2025 से समस्त कंपोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित समर कैंप का समापन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालयों में सप्ताह वार गतिविधियों का संचालन किया गया जिसमे योग एवं फिटनेस हमारी सांस्कृतिक विरासत समाज में मेरा योगदान पर्यावरण एवं बागवानी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति राष्ट्रीय एकता विविधता में एकता जल एवं ऊर्जा संरक्षण संगीत रंगमंच एवं नाटक सहित लोक कलाओं क्षेत्रीय कला खेल एवं समाज के विशेष जनों का समर कैंप में सहयोग लिया गया आज अंतिम समापन दिवस में अभिभावकों एवं सम्मानित नागरिकों से अनुभव साझा किए गए इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम आसरे जान मोहम्मद सत्यदेव सिंह इंदुवती संदीप सिंह सहित समस्त विद्यालयों में वहां के अभिभावकों गणमान्य नागरिको ने अपना सहयोग प्रदान किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





