प्रधान पति ने पुलिस व राजस्व टीम पर हमले के आरोप को बताया निराधार
नसीराबाद, रायबरेली।
बीते दिनों जनपद के नसीराबाद बाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस व राजस्व टीम पर हमले के आरोप को प्रधान पति ने निराधार बताया। प्रधान पति तुलसीराम ने बताया कि वृक्षों की कटान को लेकर ग्रामीणों व राजस्व टीम के बीच वाद विवाद हो रहा था उसी दौरान मैं बीच बचाव कर रहा था जिसके बाद कानूनगो के साथ बहस हो गई।
किन्तु पुलिस ने फर्जी तरीके से हमले का मामला दर्ज कर मुझे तथा अन्य लोगों को जेल भेज दिया। तुलसीराम ने बताया कि न्यायालय में पेशी के दौरान जज द्वारा सवाल करने पर पुलिस कोई संतोषजनक जवाब नही दे सकी जिस पर जज साहब ने न्याय संगत कार्यवाही करते हुए पुलिस से कहा कि ये धमकाने लायक तो नही लगते, इतनी फास्ट तो अमेरिका की पुलिस भी नही है।
पवन कुमार मौर्य की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





