Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / आचार्य द्विवेदी ने स्त्री सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया : सांसद किशोरी लाल शर्मा

आचार्य द्विवेदी ने स्त्री सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया : सांसद किशोरी लाल शर्मा


आचार्य द्विवेदी ने स्त्री सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया : सांसद किशोरी लाल शर्मा

रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के तहत शहर के होटल द मीरा के सभागार में आचार्य स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद द्विवेदी को सम्मानित किया गया। जनपद के कर्मयोगियों का अभिनंदन हुआ।

  मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी ने खड़ी बोली हिंदी को सजाया संवारा। महिला सम्मान के हिमायती थे। निधन के बाद उन्होंने अपनी पत्नी की मूर्ति सरस्वती और लक्ष्मी के बीच में स्थापित करके सवा सौ साल पहले स्त्री सम्मान का एक उदाहरण प्रस्तुत किया था। 2010 में आचार्य द्विवेदी की मूर्ति का अनावरण करने दौलतपुर गई सोनिया गांधी ने हम सबको ऐसे ही स्त्री सम्मान की नसीहत दी थी। लेखक एवं प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद द्विवेदी ने कहा कि आचार्य जी ने खड़ी बोली हिंदी का परिष्कार करके बोलिया में बाटी भाषा को एक रूप दिया था। साहित्य और भाषा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृतियों को समझने के कार्य को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। 

    कुलपति-एएएफटी यूनिवर्सिटी मीडिया एंड आर्ट्स, रायपुर (छत्तीसगढ़) के नामित डा. भारत साह ने कहा कि महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्य जगत में बहुत बड़ा नाम है। उनके नाम पर हिंदी का पूरा एक युग है। पुस्तक मेले का आयोजन भारत की बड़ी आवश्यकता है हिंदी जगत में प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। लेखिका नीरजा द्विवेदी ने कहा कि आचार्य जी ने जितना लिखा उससे ज्यादा समाज में किया भी। साहित्य सृजन के अलावा उनकी सामाजिक सेवाएं भी उल्लेखनीय हैं। डा आभा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी का हिंदी में बहुत बड़ा योगदान है। हिंदी भाषा का रसास्वादन करना है तो बच्चे पुस्तक, किताबों और आचार्य जी के साहित्य को पढ़ें। 

     इस अवसर पर पदमश्री सुधा सिंह, नगर पालिका परिषद शत्रोहन सोनकर, डाॅ गौरव गुप्ता ने भी आचार्य द्विवेदी स्मृति दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। संयोजक गौरव अवस्थी ने आचार्यश्री के स्मृति संरक्षण अभियान के 25 साल के सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि आचार्य श्री का अभियान रायबरेली से अमरीका तक पहुंच चुका है।भविष्य में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। 

    आयोजन में फिरोज गांधी कॉलेज के प्रबंधन मंत्री अतुल भार्गव न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप का स्कूल के एमडी शशिकांत शर्मा, रामकृष्णा पब्लिक स्कूल के एमडी जेपी त्रिपाठी, सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, कांग्रेस नेता राजेश यादव, ओपी श्रीवास्तव, समाजसेवी हरिहर सिंह, विजय रस्तोगी, राजीव भार्गव, प्रमोद अवस्थी, वीरेंद्र दीक्षित, विनय द्विवेदी, संतोष डे, क्षमता मिश्रा, घनश्याम मिश्र, चंद्रमणि बाजपेई, रामबाबू मिश्रा, अमित सिंह, राजेश वर्मा, सुनीता अवस्थी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने सभी का स्वागत और महामंत्री अनिल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। संचालन आंचल अवस्थी ने किया।

 

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.