Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 203 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 203 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 203 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

सलोन विधायक व सीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़े को दिया आशीर्वाद

रायबरेली, 12 फरवरी 2025

           मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मिनी स्टेडिम सलोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा किया गया। 

          इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 203 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड डीह 93, छतोह 55 सलोन 40 ,नगर पंचायत सलोन 01, नगर पंचायत नसीराबाद 05,नगर पंचायत परशदेपुर 09 जोड़े सम्मिलित रहे।

         सामूहिक विवाह के दौरान विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

          जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि इस आयोजन में 203 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। इस योजना के तहत प्रति जोड़ों के लिए 51000 की धनराशि अनुमन्य है, जिसके अंतर्गत 35000 रुपए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 10000 रूपए से नव विवाहित जोड़ों को घरेलू व व्यक्तिगत रूप से प्रयोग करने हेतु सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है तथा 6000 रूपए कार्यक्रम आयोजन एवं अन्य व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं।

          इस मौके उप जिला अधिकारी सलोन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

नीलम कुमारी की रिपोर्ट

 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.