कवियत्री वंदना शुक्ला को साहित्य गौरव उपाधि से विभूषित हुई
नैनी, प्रयागराज।
प्रयागराज की कवियत्री वन्दना शुक्ला को साहित्य गौरव की उपाधि से विभूषित किये जाने पर कवियों व साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ सीमा गुप्ता सहित संस्थान के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
डॉ वन्दना शुक्ला को साहित्य गौरव सम्मान मिलने पर कवि साहित्यकार जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने इसे प्रयागराज की प्रमुख उपलब्धि बताया।
वंदना शुक्ला ने भारत के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित कवि सम्मेलनों में प्रयागराज का नाम रौशन किया है। डॉ शंभु नाथ त्रिपाठी अंशुल, रामनाथ त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रताप सिंह, अवध नारायण अनगढ़, रामलखन शुक्ल, राधा शुक्ला, प्रीति शुक्ला आदि कवि साहित्यकारों ने हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट