Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें


महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए दिये निर्देश

रायबरेली, 15 जनवरी 2025 

          उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस में महिलाओं उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दो के बारे में अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, वैवाहिक समस्या, लैंगिक भेदभाव,शिक्षा व रोजगार संबंधी शिकायत सुनी। उन्होंने महिला थाना अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देश दिये कि सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिलाओ को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। निर्देश दिये कि महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये तथा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीण स्तर पर कराया जाये। जिन प्रकरणों में अभी कार्यवाही लंबित है उन्हें भी आयोग के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिला जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

          इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.