पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होनेके कारण छ वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित
प्रतापगढ़
माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उ०प्र० की अनुमति व सहमति से नगर पालिका परिषद् बेला प्रतापगढ़ अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता सिंह के विरूद्ध भाजपा विद्रोही प्रत्याशी के रूप में रवि गुप्ता (पू० जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रतापगढ़) के चुनाव लड़ने व श्याम सुन्दर (पू० जिला महामंत्री भाजपा प्रतापगढ़) रवि गुप्ता के पक्ष में खुले आम प्रचार प्रसार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण दोनो लोगो को पार्टी से 6 वर्ष के लिए आशीष श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ द्वारा निष्कासित कर दिया गया है।जिसकी सूचना
मा० प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उ०प्र०,मा० संगठन महामंत्री भाजपा उ०प्र0, मा० क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र को दे दी गयी है।
(आशीष कुमार श्रीवास्तव)
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





