वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश तिवारी किये गये सम्मानित
रायबरेली
अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व सनातन चेतना महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान की रौशनी समाचार पत्र के प्रधान संपादक ज्ञान प्रकाश तिवारी को विवेकानन्द की जनमत अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया इसके साथ सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति (रजि) गोरखपुर उत्तर प्रदेश द्वारा पर्यावरण रक्षक सम्मान-2024 एमआर. से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा हमारा संगठन समय-समय पर देश के सक्रिय समाजसेवियों को सम्मानित करने का कार्य करता है और जल्द ही
और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर उन्होंने कहा समाज सेवी ज्ञान प्रकाश तिवारी पूरे देश में एक अच्छा कार्य कर रहे हैं उनके कार्यों से प्रभावित होकर हमारे संस्थान ने उनको
सम्मानित किया है और आगे भी उनके कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया जाएगा।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





