दलित कांग्रेसी नेता सहित कई वरिष्ठ हुए सम्मानित
डीह,रायबरेली:- संसदीय क्षेत्र अमेठी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार रहे किशोरी लाल शर्मा के लिए 181विधान सभा सलोन से अथक प्रयास कर भारी जीत दिलाने व 1990 के दशक से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते चले आ रहे बहुत ही वरिष्ठ लोगों को लड़की हूं लड़ सकती हूं का संकल्प लेकर चल रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की क्रांतिकारी सदस्य किरन देवी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इंद्रपाल प्रभाकर,यदुवेंद्र तिवारी,श्याम सुंदर तिवारी, संजय मिश्रा,नीतू पटेल,शिव प्रेम तिवारी,लखन लाल वर्मा, परमात्मादिन,राधेश्याम मिश्रा,अशोक श्रीवास्तव,अजय दिवेदी,संजय श्रीवास्तव कांति त्रिपाठी,प्रेमा देवी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को नगद भेट कर सम्मानित किया और हमेश सुख दुःख में साथ रहने का वचन दिया लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाया
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट