स्वर गौरव सम्मान में 29 को लखनऊ में बहेगी कविता की त्रिवेणी
रायबरेली के भारत मौर्य को आमंत्रित किया गया
रायबरेली/लखनऊ
आगामी दिनाँक 29 सितंबर दिन रविवार को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य में विशेष योगदान के लिए स्वर गौरव सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें संस्थापिका प्रीती एच प्रसाद और उनकी संयोजन टीम द्वारा यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में सुनिश्चित किया गया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कवि श्यामजीत सिंह श्याम फतेहपुरी द्वारा, की जाएगी वहीं कार्ययक्रम का सफल सचालन साक्षी सिंह द्वारा और संयोजन अभिषेक मिश्रा तथा उनके सहयोगी प्रमोद प्रजापति, आकाश राघव एवं प्रयागराज के मशहूर शायर शाहिद सफ़र द्वारा किया जाएगा। इसमे मुख्य अतिथि स्कवैडून लीडर डॉ. तूलिका रानी एवं अति विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह होश लखनवी व अतिथि गण शशी यादव, शकुंतला यादव, मनोज मिश्रा, हनुमान प्रसाद, नीतू मिश्रा हैं।
विशेष सहयोगी की भूमिका में वाह भाई वाह टीवी फेम हास्य कवि आशीष तिवारी निर्मल और प्रयागराज के कवि अजय वर्मा साथीरहेंगे। इसमें देश के कई प्रांतों से मशहूर कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिनका नाम इस प्रकार है डॉ अशोक अग्रहरी (प्रतापगढ़), रमेश चंद्र (शामली), भारत मौर्य (रायबरेली), राम जी तिवारी राम, दीन दयाल, विनय साहू निश्छल (प्रयागराज), सनी सिंह (गोंडा), अजय वर्मा (वाराणसी), नीरज प्रजापति (वाराणसी), डॉ. सीमा वर्मा (लखनऊ), सीमा वर्णिका (कानपुर), आशीष तिवारी निर्मल (मध्य प्रदेश), सोमेश कुमार तिवारी (सीतापुर), रवीन्द्र श्रीवास्तव (लखनऊ), आदर्श पांडेय (प्रयागराज), अंजू विश्वकर्मा (गोरखपुर), वैभव बड़ोनिया (मध्य प्रदेश), प्रवीण पांडेय आवारा (लखनऊ), अभिलाषा सिंह अजान (कौशांबी), दीपमाला निगम (कानपुर), डॉ मंजू दीक्षित अगुम (कानपुर), डॉ नवीन जोशी नवल (दिल्ली), श्री मिश्रा (लखनऊ), अमिता मिश्रा (लखनऊ), सचिन (नोएडा), साधना मिश्रा लखनवी (लखनऊ), कुमार विशु (गोरखपुर), शशि सुमन (प्रयागराज), तारा गुप्ता (लखनऊ), कुलदीप शुक्ला, अजय वर्मा श्साथीश् (प्रयागराज)।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट