Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / बुद्ध पूर्णिमा पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का विशेष अभियान सम्पन्न

बुद्ध पूर्णिमा पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का विशेष अभियान सम्पन्न


बुद्ध पूर्णिमा पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का विशेष अभियान सम्पन्न

अमेठी | 23 मई 2024

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर युगतीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का विस्तृत स्वरूप देखने को मिला।

विशेष अभियान के तहत यज्ञ दिवस के रूप में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर जनपद अमेठी के 2400 से अधिक घरों में गायत्री परिवार अमेठी की ओर से यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

जिला युवा समन्वयक डॉ० दीपक सिंह ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अक्सर पर पूरे विश्व में ‘घर घर यज्ञरचायें , धरती स्वर्ग बनायें की थीम पर गायत्री मंत्र की करोड़ो आहुतियां दी जा रही हैं।

यज्ञ के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने समर्थ एवं शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण की संकल्पना की थी परिणामस्वरूप आज गायत्री परिवार यज्ञ के माध्यम से नैतिक,बौद्धिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक क्रांति का आधार बन गया है 

युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के समन्वयक डॉ० प्रणव पंड्या ने वीडियों सन्देश जारी करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह सामूहिक अनुष्ठान विश्व मे नए परिवर्तन का आधार बनेगा।

यह यज्ञ व्यक्ति निर्माण , परिवार निर्माण , समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की कड़ी जोड़ने वाला है, विश्व मे एकता, समता, ममता और शुचिता का वातावरण निर्मित करने वाला है, सबको सद्बुद्धि देने वाला है | गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वातावरण परिशोधन, पर्यावरण संरक्षण, देव परिवार निर्माण , प्रतिभा संवर्धन, आत्मशक्ति का अभ्युदय, संस्कारों की पुनर्स्थापना, मानवोचित्त गुणों का विकास, बुद्धि का तीव्र विकास एवं सकारात्मक ऊर्जा संवर्धन का एक शक्तिशाली आध्यात्मिक प्रयोग है

उन्होंने कहा कि युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य ने विचार क्रांति अभियान में यज्ञ को लोक शिक्षण का आधार बनाया है।

राष्ट्र में छाई विकृतियों तथा मूढ़ मान्यताओं के निवारण एवं मानव मात्र में श्रेष्ठताओं के संवर्द्धन में गायत्री परिवार सतत क्रियाशील है। स्वच्छ मन, स्वस्थ शरीर और सभ्य समाज के निर्माण हेतु आध्यात्मिक मूल्यों के शिक्षण का सफल प्रयोग यज्ञ के माध्यम से ही सम्भव है।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए बताया कि अमेठी जनपद में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर अपने-अपने घरों में यज्ञ करने हेतु प्रेरित कर रहे थे।

कई टोलियां बनाकर गांवों में, मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क हुआ जिससे तहत प्रत्येक विकास खंड में 200 घरों सहित कुल लगभग 2400 से अधिक घरों में यज्ञकर्म सम्पन्न हुआ। जनपद के सभी विकास खंड के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 2400 घरों का लक्ष्य लिया था और अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 2400 से अधिक श्रद्धालुओं में अपने- अपने घरों में यज्ञ कर इस आध्यात्मिक प्रयोग में अपनी आहुतियां दी हैं।

सायंकाल कई स्थलों पर दीप यज्ञ का भी आयोजन हुआ।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया रायबरेली आज दिनाँक 10 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.