शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह आयोजित
जिस विद्यालय से ली प्रारंभिक शिक्षा उसी विद्यालय से हुए सेवानिवृत
परसदेपुर रायबरेली
नगर पंचायत परसदेपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमानंद श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया.
ओमानंद जी की प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय अहोरा रामपुर से ली थी 1987 में शिक्षक के रूप में सिसनी भुवाल पुर छ्तोह नियुक्त हुए 18 वर्ष बाद 2006 में उन्हें बचपन में पढ़े उसी प्राइमरी स्कूल की जिम्मेदारी मिली
जिसका निर्वाहन करते रहे।शनिवार को गुरुजी का सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह को संबोधित करते प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमलेश ओझा ने कहा कि अपने परिवार से किसी को अलग होने से दुख पहुंचा लेकिन नौकरी में एक तय समय सीमा के अंदर सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित है।ओमानंद जी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा को एक नई ऊंचाई दी है. बच्चों के प्रति उनका लगाव समय पालन तथा अनुशासन के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था में इनके द्वारा किए गए सुधार को भुलाया नहीं जा सकता.
इनका यह आचरण अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है.
जब तक सेवा में रहे इनका कुशल व्यवहार और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में इनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने कहा कि समाज में ऐसे अनुभवी योग्य शिक्षक से शिक्षा जगत और समाज दोनों में एक बेहतर संदेश जाता है.
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बच्चे के चौमुखी विकास करने में कितना योगदान रहा है यह अहम बात है.
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं, बल्कि उनकी जिम्मेवारी और बढ़ जाती है. विद्यालय में सेवा के दौरान बच्चों तक ही वे सीमित रहते थे, लेकिन रिटायर होने के बाद समाज के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी बढ़ जाती है
जानकारी के अनुसार इसी प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा ली थी और आज इसी विद्यालय से सेवानिवृत हुए।इस मौके पर विद्यालय परिवार के साथ सीडीपीओ सुनीता, सुधा श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव,उषा श्रीवास्तव,राजेंद्र गौतम,फारूक खां, महेश विश्वकर्मा सभासद चुन्ना मिश्रा, हासिम, रिंकू मिश्रा,संदीप मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





