एक दिवसीय राम कथा का आयोजन,श्रोता सुन कर हुए भाव विभोर
छतोह रायबरेली
छतोह ब्लॉक के ग्राम पूरे सूबेदार मजरे में एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।
कथा व्यास मुकेश आनंद जी महाराज ने कहा कि लोग भगवान को भी बिना लाभ के याद नही करते।
भगवान आपके दिखावे के नही बल्कि भाव के हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव से माता पार्वती ने प्रश्न किया कि भगवान मनुष्य का रूप लेकर पृथ्वी पर क्यों आए।
भगवान शिव ने माता पार्वती के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया के भगवान के अवतार लेने के कई कारण रहे। रावण का अत्याचार बढ़ता चला जा रहा था।धर्म को नष्ट करने के लिए ब्राह्मणों की चोटी काट ली जाती थी।
गोशालाओं को नष्ट किया जा रहा था,गुरुकुलों को नष्ट किया जा रहा था।भक्तों में त्राहि त्राहि मची हुई थी।भगवान के अवतार लेने के कई कारण गिनाए।
कथा व्यास ने पार्षदों का श्राप, जलंधर की पत्नी वृंदा, नारद का श्राप आदि कारणों का वर्णन करते हुए बताया कि विशेष रूप से भगवान अपने भक्तों के लिए ही अवतार लेते हैं।
इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र बहादुर सिंह, अंशुमान मिश्रा, प्रिंसू सिंह, गर्जन सिंह, संतोष विक्रम सिंह, बालेंदु कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पम्मू, आदि मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट