Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / BREAKING NEWS / नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी


नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी

अमेठी

आज दिनांक 9 मार्च 2024 को नेहरू युवा केंद्र अमेठी की ओर से जनपद के विकासखंड अमेठी, संग्रामपुर, भेंटुआ, शाहगढ़,जामो, गौरीगंज, जगदीशपुर मुसाफिरखाना ,बाजारसुकुल , सिंहपुर, बहादुरपुर, तिलोई के साथ भादर सभी में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ प्रतियोगिता में 25 -25 महिला खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विकास खंड अमेठी में फायर स्टेशन से डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम तक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य के साथ आर आर पी जी कॉलेज के समाजशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ धनंजय सिंह और उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में छाया अग्रहरि प्रथम,सुमन सिंह द्वितीय और सुधा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया है।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य, डॉ धनंजय सिंह और उपनिदेशक डा आराधना राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।

उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि जीत कोई माने नहीं होती है। प्रतियोगिता में प्रतिभा करना ही बड़ी बात है।

डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से ही युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है पढ़ाई के साथ-साथ ही खेल भी जरूरी होता है।

कार्यक्रम का संचालन एनवाईवी विकास शुक्ला ने किया। दौड़ प्रतियोगिता एनवाईवी सुमित्रा देवी और पूर्व एनवाईवी ललित कुमार के संयोजन में आयोजित की गई। भादर में राहुल,जगदीशपुर में विवेक पान्डे, पिन्टू सिंहपुर,जामों में शुभम, शुकुलबाजार में राघवेन्द्र प्रताप सिंह,संग्रामपुर में सरिता सिंह ,सीमा यादव, ,शाहगढ़ में आकाश यादव, भेंटुआ में प्रतिमा और लालमणि गौरीगंज में अभय शर्मा,के, संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले सभी महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

गंगा दशहरा के अवसर श्रद्धालुओं को नाश्ता एवं जलपान का वितरण

🔊 पोस्ट को सुनें गंगा दशहरा के अवसर श्रद्धालुओं को नाश्ता एवं जलपान का वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published.