हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन
रायबरेली
बीआरसी रोहनिया में दिनांक 28/02/2024 को 10:00 बजे पूर्वान्ह से किया गया। डा० सत्य प्रकाश यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बाल वाटिका के बच्चों को खेल आधारित शिक्षण करते हुये छात्रों में भावनात्मक, सामाजिक और संज्ञानात्मक दक्षताओं की सम्प्राप्ति कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आवाहन किया।
सकारात्मक सोच और नवाचार के लिए प्रेरित किया। अनुराग श्रीवास्तव एआरपी, विनोद कुमार तिवारी एआरपी, दिवाकर सिंह वर्मा एआरपी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, माता उन्मुखीकरण और बाल वाटिका किट और संदर्शिका आधारित शिक्षण पर समझ स्पष्ट की। सामुदायिक सहयोग के माध्यम से बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए आवाहन किया।
श्री शिव नाथ यादव सहाय अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ऐहारी बुजुर्ग और सुशील कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खान आलमपुर सतहरा ने टीएलएम की सहायता से शिक्षण का शानदार प्रस्तुतीकरण किया।
मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के शिक्षण कार्य में योगदान की प्रशंसा की।
प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती दिव्या सिंह जी ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बताया।
बीआरसी कार्यालय के विजय प्रताप सिंह, उमेश कुमार, भूपेंद्र गुप्ता और सुनील कुमार ने प्रशिक्षण में बैठक व्यवस्था और उत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





