बाबा परमान तिवारी बभनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद रायबरेली:- छतोह ब्लॉक के बभनपुर मजरे में आज से क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ फीता काटकर किया उन्होंने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ।
ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है ।
खेल के माध्यम से आपस मे भाई चारा बढ़ता है खेल भी शिक्षा का एक अंग है ।

आज के मैच में जय बाबा परमान तिवारी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बभनपुर और पिछली बार की उपविजेता रही देवरी दबंग के बीच खेला गया।देवरी दबंग के कप्तान प्रिंशु सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बभनपुर की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। एक-एक करके सभी बल्लेबाज आउट होते रहे।और अंत में पूरी टीम महज 45रनों पर सिमट गई।
बभनपुर टीम के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा 15रन बनाए।देवरी दबंग के लिए पुनीत ने सर्वाधिक 4विकेट लिए।जवाब में देवरी दबंग ने मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।पुनीत ने बल्लेबाजी में भी हाथ खोलते हुए 20रनों की पारी खेली।
पुनीत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।अंपायर की भूमिका में अनुराग द्विवेदी और मुन्ना यादव ने की इस क्रिकेट मैच के आयोजनकर्ता भूपेन्द्र विक्रम सिंह ने आये हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों का स्वागत किया ।
मुख्य रूप से दुर्गाकान्त पांडेय,संतशरण द्विवेदी,एडवोकेट राजीव द्विवेदी,ठेकेदार शिवेंद्र सिंह,गोलू सिंह,अमित पाण्डेय,अशोक द्विवेदी,रामजी पाण्डेय, नन्हे सिंह,राधेरमण अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे//
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





