राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता हेतु सोनी,आराध्या,अर्चिता और हिमांशु का चयन उत्तर प्रदेश की खो खो टीम में
रायबरेली ब्यूरो
13 से 17 दिसंबर 2023 तक कर्नाटक में आयोजित 33वीं सब जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप हेतु उत्तर प्रदेश सब जूनियर (बालक बालिका)खो खो टीम में रायबरेली जिले से 3 बालिका सोनी आराध्या अर्चिता और 1 बालक हिमांशु का चयन हुआ।
ये सभी खिलाड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे मौहारी विकास क्षेत्र हरचंदपुर में अध्ययनरत है और इस विद्यालय के खेल अनुदेशक एवम अंतर्राष्ट्रीय खो खो निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी की देख रेख में प्रशिक्षण ग्रहण करते है।
उत्तर प्रदेश की बालक बालिका खो खो टीम 11 दिसंबर 2023 को खो फेडरेशन आफ इंडिया के समन्वयक रविकांत मिश्रा के निर्देशन में लखनऊ से रवाना लखनऊ रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और किट वितरित की गई।
इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह खंडशिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू शुक्ला शिवशरण सिंह विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कौशल किशोर शर्मा जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी जिला ओलंपिक संघ सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला विनोद शुक्ला राजेश सिंह अभिषेक द्विवेदी पंकज तिवारी माता प्रसाद वर्मा राधेश्याम सिंह नवनीत वर्मा प्रवीण सिंह सत्यम गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलुपुर नीरज यादव आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट