बुद्धिलाल पासी बने भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष
कॉंग्रेस के गढ़ रायबरेली में अब खिलेगा कमल : बुद्धिलाल पासी
रायबरेली।
कॉंग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में भाजपा संगठन ने जिले की कमान बुद्धिलाल पासी को सौंपी है।
आईटीआई में ट्रेड यूनियन से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले बुद्धिलाल पासी पूर्व में भले ज़िला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष रहे हों लेकिन फिलहाल संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता थे।
आज ज़िला अध्यक्षों की जारी सूची में बुद्धिलाल पासी का नाम देखकर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सूची जारी होते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया।
बुद्धिलाल पासी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी पालन करूंगा और शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं आभारी रहूंगा।
कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना ही मेरी प्राथमिकता होगी।
ब्यूरो चीफ विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





