गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के पच्चीसवें चरण में 45 घरों में यज्ञ सम्पन्न
घर-घर में सनातन संस्कृति और संस्कारों की स्थापना के लिए गायत्री परिवार का अभिनव प्रयोग
अमेठी । 22 जनवरी 2023
युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह अमेठी और गौरीगंज के 45 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई।
सनातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार का अभियान चल रहा है।
जिला समन्वयक डॉo त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 1 से 5 जनवरी को अमेठी में आयोजित नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के अनुयाज के क्रम में आज एक समय में एक साथ 45 घरों में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का निरंतर विस्तार हो रहा है। गौरीगंज गायत्री प्रज्ञापीठ के व्यवस्थापक अखिलेश तिवारी और उनके यज्ञचार्यों की टीम ने गौरीगंज में तथा अमेठी की टीम ने अमेठी के घरों में विधिवत पूजन अर्चन के साथ यज्ञ सम्पन्न कराते हुए देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना के साथ ही बच्चों को अपने संस्कार और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।
गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह एवं अमेठी बाई पास पर स्थित वृंदावन नगर के 22 घरों में इन यजमानो राघवेन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, हर्ष बहादुर सिंह, हरि भजन शुक्ला, नीलम तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार मिश्र, अनादि मिश्र, ध्रुव तिवारी, अनिल सिंह, नितेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, राज कुमार यादव, गिरीश कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विनोद सोनी, रमाशंकर पटेल, यशपाल सिंह के यहाँ यज्ञाचार्य सुभाष द्विवेदी, डॉ० विजय लक्ष्मी सिंह, राम प्रकाश मिश्र, राम यश, इन्द्र देव शर्मा, कविता शर्मा, सविता शर्मा, सुशील शर्मा, कोमल मिश्रा, शिव प्रसाद तिवारी, महेश कुमार श्री ओम, रमेश चंद्र पांडेय, महेंद्र कुमार मिश्र, मगन लाल, सुनील तिवारी, करुणा शंकर शुक्ला,चिरौंजी लाल,अशोक कुमार बरनवाल, शिव शंकर शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा ने यज्ञ कर्म सम्पन्न कराया।
इसी तरह गौरीगंज के 23 घरों में इन यजमानों भोलानाथ तिवारी, मिताली तिवारी, उर्मिला तिवारी, दिनेश शुक्ल, पारसनाथ तिवारी, पवन तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, शारदा तिवारी, उमाशंकर पाठक, राधेश्याम तिवारी, मनोज पांडेय, जगत यादव, गया प्रसाद यादव, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेश तिवारी, बड़े बाबू, कुलदीप तिवारी, अवधेश तिवारी, ओपी भार्गव, सत्यप्रकाश तिवारी, सरोजा तिवारी, आशुतोष तिवारी के यहाँ यज्ञाचार्य कामिनी मिश्रा, राहुल, शुक्ला जी (पूरे मान सिंह), प्रतीक मिश्रा, नरसिंह गुड्डू, रवींद्र तिवारी, संजय सिंह, बद्रीनाथ तिवारी, वेद प्रकाश शुक्ला, दैविक द्विवेदी, सुरेश पांडेय, ब्रह्मदेव सिंह, केपी सिंह, शंकरलाल, शशांक शुक्ला, रामदेव मौर्य, अविनाश सिंह, अशोक कुमार मिश्र, जगदीश सिंह, कमलेश पांडेय, सूर्या मिश्रा आदि ने यज्ञ कर्म सम्पन्न कराया।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट